ਮਨੋਰੰਜਨ Sat, 10 Jan 2026 02:25 PM
भोगपुर हैडलाइन: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन लंबे समय से डेट कर रहे थे और अब वो घड़ी आ गई है जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे। उदयपुर में इस प्यारे से कपल की शादी होने वाली है। परिवार और दोस्त वाले शादी अटेंड करने के लिए डेस्टिनेशन पर पहुंच गए हैं। हल्दी में नूपुर ने दुल्हनिया वाला नूर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और संगीत में भी बेहद सुंदर लहंगा पहनकर स्टाइल मारती दिखीं।
लेकिन गौर करने वाली बात यह है की दुल्हनिया को टक्कर देने के लिए बहन कृति ने भी सेम स्टाइल वाला आउटफिट पहना और ब्राइड गोल्स देती नजर आईं। नूपुर और कृति के लुक में कई एलिमेंट्स ऐसे हैं जो उनको एक जैसा दिखा रहे हैं। मस्ती में झूमते हुई दोनों इतनी मस्त लगीं की तस्वीरें देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।