ਰਾਸ਼ਟਰੀ Wed, 16 Sep 2026 07:25 AM
गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने बयान दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता शिवानी ने उन्हें पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता शिवानी ने उषा प्रियदर्शिनी को बताया कि लड़का काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। वह उसे परेशान करने की कोशिश कर रहा था। शिवानी खुद को बचाने के लिए सीधी जा रही थी। इसी दौरान उसने लड़के को टक्कर मार दी। उषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि इस घटना में शिवानी की जान भी जा सकती थी। आयोग ने इस घटना का गंभीर संज्ञान लिया है।