ਪੰਜਾਬ Wed, 16 Sep 2026 07:24 AM
अमृतसर : अमृतसर के महान सिंह गेट इलाके में बंद कमरे में जनरेटर चलाने के कारण 5 लोग बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 55 साल के जोगिंदर सिंह की मौत हो गई और 4 अन्य का इलाज चल रहा है।
अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों की पहचान हीरा लाल, सुखदेव, आशीष दीप और जगजीत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम को एक लॉटरी की दुकान की तीसरी मंजिल पर बंद कमरे में हुई। कमरे में जनरेटर रखा था और पांच लोग वहां खाना खा रहे थे। इसी दौरान जनरेटर से निकले धुएं या गैस के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और सभी बेहोश हो गए।
सूचना मिलने पर बी-डिवीजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। ए.एस.आई. शरणजीत सिंह के अनुसार, पुलिस जांच कर रही है कि जनरेटर से किस तरह की गैस निकली और किन हालात में यह हादसा हुआ।