ਪੰਜਾਬ Wed, 16 Sep 2026 07:20 AM
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच गए। पायलट करीब एक बजे सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर आयोजित विरोध प्रदर्शन में पहुंचे।
संगरूर में गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
लंबे समय बाद कांग्रेस के लगभग सभी प्रमुख नेता एक ही मंच पर नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सचिन पायलट के दोनों ओर बैठे नजर आए।
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद हैं। चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह बेशक एक मंच पर थे लेकिन दोनों के हाव-भाव अलग-अलग थे और दोनों ने एक दूसरे से कोई अधिक बातचीत नहीं की।