ਐਦਾ ਵੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ Mon, 14 Oct 2024 01:09 PM
गली-मोहल्लों में लड़ाई झगड़ों की वजह बहुत हैं। कभी कचरे को लेकर भसड़ हो जाती है, तो कभी पानी को गिराने को लेकर। इस बार का मसला थोड़ा हटकर है। एक आंटी गली में सेब खाते हुए मजे से चल रही होती हैं कि तभी ऊपर से बड़ी सी पानी की टंकी उन पर गिर पड़ती है। आंटी, टंकी में गायब होती हैं। क्योंकि वह टंकी खोखली होती है! यह देखकर इंटरनेट की जनता शॉक्ड है और बोल रही है कि आंटी की किस्मत अच्छी थी। जबकि अन्य यूजर्स मौज ले रहे हैं कि कुछ भी हो जाए पर खाना नहीं रुकना चाहिए।
यह वीडियो मात्र 22 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला सेब खाते हुए गली में एक तरफ से दूसरे घर की तरफ जा रही है। तभी ऊपर एक काले रंग की टंकी उन पर गिरती है। कुछ पल के लिए आंटी टंकी में गायब हो जाती हैं। हालांकि, टंकी खोखली होती है तो वह उसके ढक्कन वाले हिस्से से ऊपर झांकती हैं।
https://x.com/hemantbatra0/status/1845521095085969502?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1845521095085969502%7Ctwgr%5Ec59993a94d808d481ffa68371dd7ab142a074271%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fviral%2Ftrending%2Faunty-par-pani-ki-tanki-girne-ka-video-water-tank-falls-on-woman-viral-video-stuns-the-internet%2Farticleshow%2F114204734.cmsइस दौरान अंकल भी बाहर आ जाते हैं। दोनों ऊपर की ओर देखते हैं। अंकल की हाथों की मुद्रा से समझ आता है कि वह ऊपर वालों से पूछ रहे हैं कि यह क्या कर रहे हो और बहस शुरू हो जाती है। पर आंटी मुंह में भरे सेब को चबाती नजर आती हैं।