पंजाब में जमीनी विवाद का खौफनाक अंत, ताया ने भतीजे को मारी गोली

ਪੰਜਾਬ Wed, 16 Sep 2026 07:23 AM


पंजाब में जमीनी विवाद का खौफनाक अंत, ताया ने भतीजे को मारी गोली

जीरा: हम अक्सर सुनते हैं कि जमीन के लिए भाई-भाई का दुश्मन बन जाता है और रिश्ते भूलकर जमीन के लिए मर्डर तक पहुंच जाती है। ऐसा ही एक मामला जीरा के मंसूरवाल कला गांव से सामने आया है जहां एक कलयुगी ताया ने जमीन के झगड़े में अपने भतीजे को गोली मारकर मार डाला।

सिविल अस्पताल जीरा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मृतक युवक के दूसरे ताया ने बताया कि वे तीन भाई हैं और गोली लगने से मरने वाला लड़का उनका भतीजा है और गोली मारने वाला उनका भाई है। वे क्रिमिनल टाइप के इंसान हैं और उन्होंने पहले भी अपने जीजा को गोली मारकर मार डाला था जिसका राजीनामा होने उपरांत उनकी हिम्मत बढ़ गई और आज उन्होंने अपने भतीजे को भी गोली मारकर मार डाला।

इस बीच, पुलिस ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है और पत्रकारों को जानकारी देते हुए डी.एस.पी. जीरा जसपाल सिंह ने कहा कि वे मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करके इंसाफ दिलाया जाएगा।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad