ਪੰਜਾਬ Wed, 16 Sep 2026 07:31 AM
पंचकूला। चंडीगढ़ से मोरनी घूमने गए पांच दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। मांदना गांव के पास उनकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए और एक युवक की मौत हो गई। उसके चार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा देर रात हुआ, जब पांचों दोस्त मोरनी से वापस घर की तरफ आ रहे थे। मांदना गांव के पास मोड़ पर अचानक कार चालक संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। जोरदार धमाके की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी।