ਪੰਜਾਬ Wed, 16 Sep 2026 07:22 AM
जालंधर: शहर के सबसे व्यस्त लाल बाजार में बीते दिन गणपति जी की स्थापना की गई। इस दौरान बीते दिन कारोबारियों द्वारा धूमधाम से गणपति जी जयकारें लगाए और दुकान में उनकी स्थापना की गई। वहीं आज उसी जगह पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, तारों के जंजाल में अचानक शार्ट सर्किट हो गया और तारों में आग लग गई। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।