जालंधर में IPS की बेटी की माैत: बहुमंजिला इमारत से गिरी जैसमीन, पढ़ाई में थी होनहार; पुलिस ने बताया आत्महत्या

ਪੰਜਾਬ Wed, 16 Sep 2026 07:29 AM


जालंधर में IPS की बेटी की माैत: बहुमंजिला इमारत से गिरी जैसमीन, पढ़ाई में थी होनहार; पुलिस ने बताया आत्महत्या

जालंधर,  जालंधर हाइट्स-2 की बहुमंजिला इमारत से सोमवार दोपहर 24 वर्षीय युवती की नीचे गिरने से माैत हो गई। मृतका की पहचान जैसमीन (24) के रूप में हुई है। जैसमीन के पिता कर्मवीर सिंह चहल पंजाब पुलिस के आईपीएस अधिकारी हैं।



पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना सदर के सब-इंस्पेक्टर बलकरण ने बताया कि जैसमीन ने पॉलिटिक्स में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की थी और कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आसपास के लोगों के अनुसार, जैसमीन पढ़ाई में काफी होनहार थी। उसने आईसीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में पूरे भारत में दूसरी रैंक हासिल की थी। वर्ष 2018 में पंजाब के तत्कालीन डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने उसे सम्मानित भी किया था।

पुलिस के अनुसार, जैसमीन अपनी मां के साथ रहती थी। उसके पिता को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad