पंजाब के कंप्यूटर शिक्षकों को दिवाली का तोहफा: महंगाई भत्ते में 40 फीसदी की बढ़ोतरी, अब 221 प्रतिशत मिलेगा डीए

ਪੰਜਾਬ Sun, 08 Nov 2026 08:50 AM


पंजाब के कंप्यूटर शिक्षकों को दिवाली का तोहफा: महंगाई भत्ते में 40 फीसदी की बढ़ोतरी, अब 221 प्रतिशत मिलेगा डीए

पंजाब सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। अब यह 181 फीसदी से बढ़कर 221 फीसदी हो गया है। सीएम भगवंत मान ने यह जानकारी दी। मान ने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को कुछ समय पहले नियमित किया गया था, और अब उन्हें उनके वेतन से जुड़े लाभ देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-हम अपने कर्मचारियों की भलाई और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं... आप सभी को दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad