ਪੰਜਾਬ Wed, 28 Oct 2026 10:05 AM
जालंधर की गढ़ा की लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति पर देर रात खंडे और छुरों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, ऑर्डर देने में देरी को लेकर एक दिन पहले ग्राहक से विवाद हुआ था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सुलझा दिया था। घायल की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
आरोप है कि अगले दिन दो युवकों ने रास्ते में घेरकर उस पर खंडे और छुरों से हमला कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि वह गढ़ा की लेबर कॉलोनी में रेहड़ी लगाता है। घटना से एक दिन पहले एक ग्राहक आमलेट बनवाने आया था। काम अधिक होने के कारण देरी हुई तो उसने ग्राहक को पैसे वापस लेने के लिए कहा।
इस पर ग्राहक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया था।