ਪੰਜਾਬ Mon, 31 Aug 2026 09:56 AM
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के लिए आज मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। एसैप के आदिल बराड़, एबीवीपी के अंकित बिढान, सत्थ के दर्शप्रीत सिंह और एनएसयूआई के गुरमन सिंह सिद्धू मैदान में हैं।
कैंपस के 16,468 विद्यार्थी मतदाता तय करेंगे कि छात्र राजनीति की कमान किसके हाथ में जाएगी। चारों उम्मीदवारों के पीछे छात्र संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है, ऐसे में मुकाबला खासा रोचक हो गया है। रविवार को प्रचार थमने से पहले प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया और इंडोर कैंपेनिंग के जरिए आखिरी जोर लगाया। इसके बाद भी समर्थकों का व्यक्तिगत संपर्क अभियान जारी रहा। 9,000 छात्राओं के वोट इस बार निर्णायक माने जा रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा मतदाता वाले यूआईईटी और यूआईएलएस पर सभी की नजर रही।