गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समप्रित गुरुद्वारा शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से निकाला भव्य नगर कीत॑न

ਪੰਜਾਬ Tue, 24 Nov 2026 08:31 AM


गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समप्रित गुरुद्वारा शहीद बाबू लाभ सिंह नगर से निकाला भव्य नगर कीत॑न

जालंधर , 23 नवंबर (वर्मा) :गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा शहीद बाबू लाभ सिंह नगर

से प्रधान सतनाम सिंह की देखरेख में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया नगर कीर्तन में पूरे क्षेत्र

की संगत ने बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट कौ। नगर कीर्तन का नेतृत्व पाँच प्यारों ने किया, जबकि गुरु ग्रंथ साहिब जी सुंदर ढंग से सजाई गई पालकी में सुशोभित थे।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर प्‌ क्षेत्र के विभिन्‍न इलाकों से गुजत और नगर की परिक्रमा करने के

बादवांपस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्‍ हुआ। . नगर कीर्तन के स्वागत के लिए 2रासें में विभिन स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे।

संगत एवं क्षैत्रवासियों की ओर से जगह-जगह फूलों की वर्षा करके नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान विभिन स्थानों पर लंगर लगाए गए, जिनमें संगत के लिए तरह-तरह के पकवान एवं प्रसाद की व्यवस्था

की गई थी।नगर कीर्तन में विभिन स्कूलों की टीमों और धार्मिक जत्थों ने भी भाग लिया। इस दौरान गतका टीमों ने अपने हैरतअंगेज करतबों एवं पारंपरिक युद्ध कला के जोहर दिखाकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नगर कीर्तन के दौरान गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर बाबू लाभ सिंह नगर वैल्फेयर

सोसाइटी के प्रधान प्रभुनेनजोत सिंह गोगा, पूर्व पार्षद मिंट गुज्जर, पार्षद पति दविंदर शर्मा, अजमेर सिंह, सोनू बब्बर, बलकार सिंह, हैरी बले सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ौ संख्या में. श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad