जालंधर में 668 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा:नाकाबंदी देखकर बाइक छोड़ भागा, दो दिन के रिमांड पर लिया

ਪੰਜਾਬ Tue, 17 Nov 2026 09:21 AM


जालंधर में 668 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा:नाकाबंदी देखकर बाइक छोड़ भागा, दो दिन के रिमांड पर लिया

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत 668 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की।

एएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भोगपुर इलाके में तस्कर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहे है। जिसके बाद उन्होंने गांव कुरेशियां के पास नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लग पड़ा। जब पुलिस टीम ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे 668 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान गुरदासपुर जिले के गांव मुन्नन, थाना भैणी मियां खान के बूटा सिंह के रूप में हुई है। थाना भोगपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था

पुलिस के मुताबिक, बूटा सिंह 12वीं पास है। वह पहले मजदूरी करता था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उस पर 2023 में गुरदासपुर के अलग-अलग थानों में लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हुए थे।

जमानत पर आने के बाद करने लगा हेरोइन की सप्लाई

2024 में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह सीमावर्ती इलाकों से सस्ती हेरोइन लाकर भोगपुर और आसपास के कस्बों में सप्लाई करने लगा। पुलिस ने उसका दो दिन का रिमांड लिया है। नशे की कमाई से बनाई गई संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।


Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad