मुक्तसर के गुरुद्वारे में चली गोलियां: सरपंच और पूर्व सरपंच गुट के बीच खूनी संघर्ष, गाड़ियां तोड़ी; कई घायल

ਪੰਜਾਬ Sat, 07 Mar 2026 09:49 AM


मुक्तसर के गुरुद्वारे में चली गोलियां: सरपंच और पूर्व सरपंच गुट के बीच खूनी संघर्ष, गाड़ियां तोड़ी; कई घायल

भोगपुर हैडलाइन- मुक्तसर के गिद्दड़बाहा के गांव भूंदड़ स्थित गुरुद्वारा बाबा भूंदड़ साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस झड़प दौरान गांव के सरपंच पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गईं। जिसमें दूसरे पक्ष के पूर्व सरपंच सहित तीन लोगों को गोली के छर्रे लगे हैं। जबकि एक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। मामले में एक ही पक्ष के कुल चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक गुरु घर की सेवा संभाल को लेकर यह विवाद काफी समय से चल रहा था।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad