महिला बैंक कर्मी ने किया खेल: SBI की सीनियर असिस्टेंट डकार गई 37 लाख, अमनदीप कौर के फर्जीवाड़े का खुलासा

ਪੰਜਾਬ Sat, 07 Mar 2026 09:52 AM


महिला बैंक कर्मी ने किया खेल: SBI की सीनियर असिस्टेंट डकार गई 37 लाख, अमनदीप कौर के फर्जीवाड़े का खुलासा

भोगपुर हैडलाइन-लुधियाना में एक महिला बैंक कर्मचारी ने 37 लाख का गबन कर डाला। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिंगार सिनेमा रोड शाखा के मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।आरोपी की पहचान दुगरी स्थित ग्लाडा हाइट्स निवासी अमनदीप कौर के रूप में हुई है। वह साल 2023 से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिंगार सिनेमा रोड शाखा में तैनात थी। फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब अगस्त 2025 में तत्कालीन ब्रांच मैनेजर रविंदर सिंह बैंक की जनरल लेजर डे बुक की रूटीन जांच कर रहे थे। जांच के दौरान 25 अगस्त की एक एंट्री में डेढ़ लाख रुपये की संदिग्ध नकद निकासी दिखाई दी, जिसका बैंक रिकॉर्ड में न तो कोई वाउचर था और न ही उच्च अधिकारियों की अनुमति ली गई थी। शक गहराने पर पिछले रिकॉर्ड खंगाले गए तो 4, 11 और 19 अगस्त को की गई कई अन्य संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी सामने आईं।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad