ਪੰਜਾਬ Sun, 15 Mar 2026 03:43 PM
भोगपुर हैडलाइन-: पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज गुरदास मान दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचे, जहां उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर से बातचीत कर संवेदना व्यक्त की।
घर में मौजूद सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू को देखकर गुरदास मान भावुक हो गए। उन्होंने बच्चे को सिद्धू की छवि बताते हुए कहा कि "एह तां हू-ब-हू अपने बड्डे भरा सिद्धू वरगा है।" इस दौरान गुरदास मान का छोटे भाई के प्रति अपनापन और सम्मान साफ झलकता नजर आया।