पुलिसकर्मियों की मौत पर सीएम मान का बड़ा बयान; गुरदासपुर घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया, एक ढेर

ਪੰਜਾਬ Wed, 25 Feb 2026 02:03 PM


पुलिसकर्मियों की मौत पर सीएम मान का बड़ा बयान; गुरदासपुर घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया, एक ढेर

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई पर निशाना साधा है। बुधवार को जालंधर स्थित पंजाब आर्म अकादमी (पीएपी) में आयोजित पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इसी दौरान वह पाकिस्तान पर बरसे।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब पुलिस में दहशत फैलाने की साजिश रची जा रही है और इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। सीएम मान ने अपने संबोधन में कहा कि गुरदासपुर की घटना को प्रायोजित किया गया है। “पंजाब पुलिस सीमा पर मजबूत दीवार की तरह खड़ी है, लेकिन उसे कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं,” उन्होंने कहा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष ने मांग की है कि यदि ऐसे आरोप हैं तो केंद्र के साथ मिलकर ठोस कार्रवाई की जाए।

परेड के दौरान मुख्यमंत्री और डीजीपी गौरव यादव ने सलामी ली। इस मौके पर 2568 जवानों ने प्रशिक्षण पूरा किया। इनमें 4 डीएसपी, 778 सब इंस्पेक्टर ने महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग ली। 1404 रिक्रूट कांस्टेबल जहांखेला ट्रेनिंग सेंटर और 382 कांस्टेबल कपूरथला केंद्र से पास आउट हुए। पहली बार भर्ती किए गए 172 प्रोबेशनल सब इंस्पेक्टर भी शामिल रहे।


Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad