चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे 2 आरोपी धर दबोचे, मामला दर्ज

ਪੰਜਾਬ Sat, 14 Feb 2026 02:06 PM


चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे 2 आरोपी धर दबोचे, मामला दर्ज

तलवाड़ा, 14 फरवरी भोगपुर हैडलाइन- तलवाड़ा पुलिस स्टेशन में चोरी करते हुए 2 व्यक्तियों को चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू कर दर्ज किया है। एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि तलवाड़ा पुलिस को दिए बयान में विक्रम सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी गांव रेपुर ने बताया कि वह पीर बाबा रेपुर की कमेटी का प्रधान है। 9 फरवरी को सीसीटीवी कैमरों की सहायता से चोरी का पता चला कि 2 चोर पीर बाबा के कमरे से पीतल के श्गले और परातें चोरी कर रहे थे।
कैमरों में फोटो देखने के बाद गांव के युवाओं ने सरपंच के साथ मिलकर पीछा किया और दोनों व्यक्तियों को धर दबोचा, जिनकी पहचान अजय कुमार पुत्र राज कुमार, निवासी गांव रेपुर तथा आलस उर्फ हर्ष पुत्र सोम नाथ निवासी गांव रक्कड़ी दतारपुर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक चोरी का मोटरसाइकिल नंबर (पी.बी. 07-ए.यू.-9664) भी बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर तलवाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस ने अजय कुमार और हर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad