कनाडा में युवक की गोली मारकर ह/त्या, एक महीने बाद घर पहुंचा शव... बेटे का चेहरा देख बिलख पड़ा परिवार

ਪੰਜਾਬ Sat, 14 Feb 2026 02:03 PM


कनाडा में युवक की गोली मारकर ह/त्या, एक महीने बाद घर पहुंचा शव... बेटे का चेहरा देख बिलख पड़ा परिवार

अमृतसर, 14 फरवरी भोगपुर हैडलाइन : पंजाब के युवक की कनाडा में बेरहमी से हत्या करने की वारदात सामने आई है। मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह संधू (उम्र 24) निवासी गांव देवीदासपुरा जंडियाला गुरु के पास अमृतसर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि,  एक महीने पहलेउसकी  कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिमरनजीत का शव कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य के कमलूप्स शहर में एक सुनसान सड़क पर झाड़ियों से बरामद हुआ। एक महीने बाद गुरुवार को उसका शव गांव पहुंचा, जिसके बाद शुक्रवार को नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार ने आरोप लगाया है कि सिमरनजीत की हत्या उसके साथ रहने वाले उसके साथियों ने की है। सिमरनजीत के पिता सुखदेव सिंह ने कहा कि सिमरनजीत के पास 10 लाख रुपये थे, जो उसने अपनी आखिरी वीडियो कॉल के दौरान दिखाए भी थे। परिवार का मानना है कि उन्हीं पैसों के लिए उसकी हत्या की गई। बताया जा रहा है कि सिमरनजीत करीब 2 महीने पहले 2 युवकों और एक लड़की के साथ नए घर में शिफ्ट हुआ था।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad