O Romeo Advance Booking: 24 घंटे में 3 गुना बढ़ी टिकट बिक्री और कमाई, 'मर्दानी 3' को धोबी पछाड़

ਪੰਜਾਬ Thu, 12 Feb 2026 01:29 PM


शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर 'ओ’रोमियो' इस वैलेंटाइन डे पर थ‍िएटर्स में एक्शन और थ्रिडलर का मजा लेकर आ रही है। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में बीते 24 घंटों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। गुरुवार सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों में कुल 8595 शोज के लिए प्री-बुकिंग हो रही है। 50 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और अभी रिलीज से पहले 24 घंटों की एडवांस बुकिंग और होनी है। इसने रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज 'मर्दानी 3' की एडवांस बुकिंग को पछाड़ दिया है। अब सभी की नजरें शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 पर अटकी हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उम्मीद यही है कि  किस डे पर ऑन-साइट बुकिंग भी अच्छी खासी होगी। यानी 'ओ रोमियो' को पहले दिन एक अच्छी शुरुआत मिलने की पूरी उम्मीद है।https://youtu.be/2M4hKmuBzUU

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad