ਪੰਜਾਬ Wed, 21 Jan 2026 11:52 AM
नकोदर : जालंधर देहाती पुलिस ने शाहकोट क्षेत्र के गांव सोहल जागीर के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जालंधर देहाती के वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह विर्क ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जनवरी 2026 को गांव सोहल जागीर निवासी सुखचैन सिंह के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना शाहकोट में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग में शामिल आरोपी हथियारों के साथ गांव सोहल जागीर के आसपास घूम रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही इलाके में नाकाबंदी की गई।