नगर निगम की फोर्थ क्लास भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 2400 से पार हुए आवेदन

ਪੰਜਾਬ Wed, 21 Jan 2026 11:46 AM


नगर निगम की फोर्थ क्लास भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 2400 से पार हुए आवेदन

जालंधर : नगर निगम में 1196 फोर्थ क्लास कर्मचारियों की पक्की भर्ती को लेकर बेरोजगार युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भर्ती प्रक्रिया के तहत मंगलवार को 836 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन जमा कराए, जिसके साथ ही अब तक कुल आवेदनकर्त्ताओं की संख्या बढ़कर 2400 के पार हो गई है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही नगर निगम परिसर के आसपास कुछ एजेंटों की सक्रियता भी सामने आई है।सूत्रों के अनुसार ये एजेंट आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने, भरने और जमा कराने के नाम पर उम्मीदवारों से पैसे वसूल रहे हैं। कई आवेदक इन बिचौलियों के झांसे में आकर अनावश्यक भुगतान कर रहे हैं।  नगर निगम प्रशासन ने इस पर स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसके लिए किसी भी एजेंट या बिचौलिए की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार स्वयं नगर निगम भवन की बेसमेंट में बनाए गए विशेष काउंटरों पर नि:शुल्क अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी निर्धारित की गई है। इन दिनों निगम काउंटरों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने की मांग भी उठने लगी है, ताकि आवेदकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad