सरबजीत कौर को भारत भेजने पर पलटी पाकिस्तान सरकार! मेडिकल के बाद रोका परमिट, जानें कहां रखा है

ਪੰਜਾਬ Sat, 10 Jan 2026 02:24 PM


सरबजीत कौर को भारत भेजने पर पलटी पाकिस्तान सरकार! मेडिकल के बाद रोका परमिट, जानें कहां रखा है

भोगपुर हैडलाइन : भारतीय नागरिक सरबजीत कौर को वापस भेजने पर पाकिस्तानी सरकार का रुख साफ नहीं हो पा रहा है। पाकिस्तान सरकार की ओर से सरबजीत की वीजा अवधि खत्म होने की बात कहते हुए वाघा बॉर्डर के रास्ते उन्हें भारत भेजने के संकेत दिए गए थे। अब कहा गया है कि पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सरबजीत को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेजने पर फैसला नहीं लिया है। इससे सरबजीत के भविष्य को लेकर संशय बना हुआ है।
सरबजीत कौर बीते साल नवंबर में सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थीं। पाकिस्तान जाने के बाद वह अपने जत्थे से अलग होते हुए गायब हो गईं। बाद में उनके एक पाकिस्तानी शख्स से शादी करने और इस्लाम धर्म कबूल करते हुए अपना नाम नूर फातिमा रख लेने की बात सामने आई। फिलहाल लाहौर हाईकोर्ट में उनको भारत डिपोर्ट करने का केस चल रहा है।
सरबजीत पूरी तरह फिट
ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सरबजीत का दारुल अमन लाहौर में मेडिकल चेकअप हुआ और उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया। बताया गया कि फिट होने की स्थिति में उनको भारत भेजा जाना था। पाकिस्तानी अफसरों को वाघा बॉर्डर पर उनको भारतीय अफसरों को सौंपना था लेकिन गृह मंत्रालय ने इसके लिए जरूरी अनुमति या एग्जिट परमिट जारी नहीं किया है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad