ਪੰਜਾਬ Sat, 03 Jan 2026 05:26 PM
कपूरथला- कपूरथला के मोहल्ला सीनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक महिला के घर में घुसकर फायरिंग मामले में हुई 40 वर्षीय महिला हिम्मतप्रीत कौर उर्फ हेमा की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस घटना में आरोपियों की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं, जिनकी तस्वीरें अब पुलिस के हाथ लगी हैं।
घटना के बाद पुलिस द्वारा खंगाले गए आसपास के सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा गया है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर इलाके में आते और वारदात के बाद तेजी से फरार होते नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार फुटेज में आरोपियों के हुलिए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।