ਪੰਜਾਬ Fri, 28 Nov 2025 01:51 PM
https://www.instagram.com/reel/DRljnYuiK4H/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
फिल्म 'इक्कीस' के मेकर्स ने हाल ही में दिवंगत हुए अभिनेता धर्मेंद्र की आवाज में फिल्म की एक मार्मिक कविता रिलीज की है। अगले महीने रिलीज होने वाली 'इक्कीस', धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होगी। दिग्गज अभिनेता पर फिल्माई गई यह कविता अपनी जड़ों और जन्मभूमि के बारे में बताती है, जिसे सुनकर कई फैंस की आंखें नम हो गईं। पर्दे पर धर्मेंद्र को आखिरी बार देखने और सुनने का ये आखिरी मौका होगा। इससे पहले, उनकी ये कविता लाखों दिलों में टीस पैदा कर रही है
'इक्कीस' की मेकिंग से जुड़े प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया चैनलों पर फिल्म के एक वीडियो के साथ यह कविता शेयर की। कैप्शन में लिखा था, 'धरम जी सच्चे धरतीपुत्र थे और उनके शब्दों में उस मिट्टी का सार छिपा है। उनकी यह कविता एक तड़प है; एक महापुरुष से दूसरे महापुरुष को श्रद्धांजलि। हमें यह कालातीत कविता देने के लिए धन्यवाद।'