ਪੰਜਾਬ Tue, 04 Nov 2025 02:57 PM
लुधियाना के समराला के मानकी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां चार नकाबपोश हमलावरों ने एक कबड्डी खिलाड़ी (23) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा युवक लवप्रीत बाल-बाल बच गया।घटना के वक्त तीनों युवक गांव में नगर कीर्तन से पहले लंगर की तैयारी और रास्ते की सफाई कर रहे थे। गोलीबारी के बाद ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में ही गुरविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि धर्मवीर का इलाज जारी है।