ਪੰਜਾਬ Fri, 26 Sep 2025 07:39 AM
लुधियाना शहर की प्रमुख बस्ती जोधेवाल मार्केट में एक दुकान में बुधवार को बम मिला था। पुलिस ने इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू और मोहम्मद आमिर के तौर पर हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब देखकर बम बनाना सीखा था। आरोपियों ने पेट्रोल, पोटास, बैटरी, घड़ी और अन्य सामान खरीदा था। पूरी प्लानिंग के दौरान सोनू और मोहम्मद आमिर ने मिलकर मोहम्मद आमिर के घर आईईडी तैयार भी कर लिया और उसे लिफाफे में डाल कर अपनी सोची जगह पर भी रख लिया। आरोपियों की एक गलती कई लोगों की जान ले सकती थी, लेकिन आरोपियों से तार गलत जुड़ गई और धमाका नहीं हो सका। तार गलत जुड़ने के साथ आरोपियों द्वारा रखी गई टाइमर घड़ी भी सही नहीं चल पाई।