ਪੰਜਾਬ Fri, 19 Sep 2025 01:13 PM
जालंधर। थाना आठ के अंतर्गत आते कोट बाबा दीप सिंह नगर में नौ साल का बच्चा घर लापता हो गया। बच्चे के पिता सर्ब लाल ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से जालंधर शहर में रह रहा हैं। उसका नौ वर्षीय बच्चा उमाकान्त बीते शनिवार घर से लापता हो गया।
उन्होंने बच्चे को ढूंढने की कोशिश की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद वह थाना नंबर आठ में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और न ही उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया।