ਪੰਜਾਬ Fri, 19 Sep 2025 01:11 PM
जालंधर। टोबरी मोहल्ला से एक युवक नौ दिन से लापता है। परिवार ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिवार ने थाना आठ की पुलिस को शिकायत दे युवक को ढूंढने की गुहार लगाई है।
जानकारी देते टोबरी मोहल्ला के रहने वाले सुरिंदर पाल उर्फ काला ने बताया कि उसका बेटा बाजिस्टर उर्फ विनोद सोढ़ल का मेला देखने का बोल कर घर से गया था लेकिन वह घर नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने खुद उसे ढूंढने की गुहार लगाई तो कुछ पता न चलने के बाद परिवार ने बेटे की लापता होने की शिकायत थाना आठ की पुलिस को दी।