ਪੰਜਾਬ Sat, 13 Sep 2025 01:59 PM
जालंधर। नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक ने शुक्रवार रात 8.45 बजे डीएवी फ्लाईओवर पर बाइक से जा रहे प्रॉपर्टी डीलर को कुचल दिया। हादसे के दौरान बाइक चालक के पेट और शरीर से कई हड्डियां बाहर निकल गईं। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। मौके से गुजर रहे रहे डिलीवरी ब्वाय ने राहगीरों व ई-रिक्शा चालक की मदद से घायल को टैगोर अस्पताल में पहुंचाया, जहां कबीर नगर निवासी राजिंदर सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।