क्या उलटा पड़ा रहा है मेहराज मलिक पर PSA लगाने का दांव? जम्मू-कश्मीर में पोस्टर ब्वॉय बने AAP के इकलौते विधायक

ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ Thu, 11 Sep 2025 05:57 PM


क्या उलटा पड़ा रहा है मेहराज मलिक पर PSA लगाने का दांव? जम्मू-कश्मीर में पोस्टर ब्वॉय बने AAP के इकलौते विधायक

श्रीनगर: आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) को निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ लागू करने से जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक बवाल मच गया है। जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी (आप) के इकलौते विधायक मेहराज मलिक (37) के ऊपर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) की कार्रवाई की गई है। जम्मू कश्मीर में पहली बार किसी सिटिंग विधायक पर पीएसए लगा है। इसके बाद आप ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। पार्टी ने इसकी तुलना तानाशाही से की है। गुरुवार को श्रीनगर में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व मंत्री इमरान हुसैन प्रेस कांफ्रेंस भी नहीं कर पाए। पुलिस और सुरक्षाबलों ने उन्हें श्रीनगर के सरकारी गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकलने दिया। डोडा में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद अधिकारियों ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है।


मैंने अपना बेटा लोगों को दे दिया, अब मैं उसे वापस चाहता हूं। मैं मुख्यमंत्री से मिला, जिन्होंने हमारी बात सुनी और कहा कि वे देखेंगे कि क्या कर सकते हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं अदालतों के चक्कर नहीं लगाना चाहता। मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे उपराज्यपाल से बात करें और मेरे बेटे को रिहा करवाएं। वे इसकी जांच करें।
शमास उदीन-पिता, मेहराज मलिक

ਸਬੰਧਤ ਖ਼ਬਰਾਂ
Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad