पटियाला में बढ़ा पीलिया का खतरा, मिले 16 संदिग्ध केस, तीन मरीजों में हेपेटाइटिस की पुष्टि

ਪੰਜਾਬ Fri, 12 Jun 2026 09:33 AM


पटियाला में बढ़ा पीलिया का खतरा, मिले 16 संदिग्ध केस, तीन मरीजों में हेपेटाइटिस की पुष्टि

भोगपुर हैडलाइन- पटियाला शहर के सरहदी गेट के पास स्थित डोगरा मोहल्ले में पीलिया फैलने का खतरा पैदा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को अब तक 16 संदिग्ध मामले मिले हैं जबकि तीन मरीजों में हेपेटाइटिस संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रभावित लोगों की उम्र चार से 48 वर्ष के बीच बताई गई है। प्रारंभिक जांच में दूषित पानी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।

कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. कुशलदीप गिल ने बताया कि माता कौशल्या अस्पताल की आईडीएसपी लैब से मिली रिपोर्ट के अनुसार, डोगरा मोहल्ले के दो मरीजों में हेपेटाइटिस-ए और एक मरीज में हेपेटाइटिस-ई की पुष्टि हुई है। फील्ड सर्वे के दौरान पांच मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती पाए गए हैं।

स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाके में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पानी के 10 नमूने लेकर जांच के लिए खरड़ स्थित सरकारी लैब भेजे गए हैं। आशा और एएनएम टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। प्रभावित परिवारों को क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही इलाके में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को पीलिया और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad