ਪੰਜਾਬ Fri, 12 Jun 2026 09:38 AM
भोगपुर हैडलाइन- नेशलन आई अस्पताल के डॉक्टर पियूश की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता प्रमोद ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का वैवाहिक जीवन लंबे समय से तनावपूर्ण चल रहा था। उनके अनुसार, डॉ. मीनाक्षी की शादी अक्टूबर 2018 में डॉ. पियूष के साथ हुई थी।
मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी मार पिटाई से तंग थी, इसलिए वह डॉक्टर पीयूश से अलग रहने लगी। जुलाई 2025 से बेटी अलग रह रही थी। अब 2026 जून में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी। मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई तो पता चला कि उसने नाम पर ढाई करोड़ रुपए का लोन चल रहा है। कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे।
परिवार का दावा है कि शादी के बाद मीनाक्षी के नाम पर कई लोन लिए गए, जिनमें एक थार वाहन का लोन भी शामिल था, जिसकी किश्तें वह अपनी तनख्वाह से चुका रही थी। परिजनों का आरोप है कि डॉ. पियूष के किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को इस संबंध का शक हुआ था, जिसके बाद उसने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे थे। परिवार का दावा है कि उन्होंने कुछ फुटेज पुलिस को भी सौंपे हैं।
पिता प्रमोद ने बताया कि अब बेटी तलाक लेना चाहती थी। मैंने बेटी को कहा था कि तुम्हारा कोर्ट से तलाक करवा देते हैं। तुम कुछ देर रुक जाओ। इस बीच लोन की बात पता चल गई जिससे बेटी परेशान हो गई। हमारी बेटी कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी। पिता ने कहा कि डॉक्टर पीयूश ने बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है। उनकी मांग है कि पुलिस डॉक्टर पीयूश को अरेस्ट करे और इंसाफ दिलाएं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।