अमरनाथ यात्रा पर लिक्विड बम से हमले का खतरा, ड्रोन अटैक की आशंका; इनपुट मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Thu, 11 Jun 2026 11:13 AM


अमरनाथ यात्रा पर लिक्विड बम से हमले का खतरा, ड्रोन अटैक की आशंका; इनपुट मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में तेजी से बदले हालात के बीच अमरनाथ यात्रा पर इस बार ड्रोन व लिक्विड बम से हमले का खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने इनपुट के आधार पर अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा घेरा बढ़ाते हुए इस बार लिक्विड एक्सप्लोसिव डिटेक्टर की संख्या बढ़ाई गई है।हवाई खतरे को रोकने के लिए ड्रोन और एंटी ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। यात्रा को आतंक की काली छाया से मुक्त कराने के लिए सेना भी मजबूत सुरक्षा कवच तैयार करने में जुटी है। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का उत्तरी कमान दौरा भी इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad