India vs Pak: मैच ही नहीं, विज्ञापन में भी आई गर्मी... 10 सेकंड के एड की कीमत सुनकर छूट जाएंगे पसीने!

ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ Sat, 22 Feb 2025 01:49 PM


India vs Pak: मैच ही नहीं, विज्ञापन में भी आई गर्मी... 10 सेकंड के एड की कीमत सुनकर छूट जाएंगे पसीने!

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है। भारत बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीत चुका है। दूसरा मुकाबला दुबई में पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा। यह मैच कल संडे को दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार होता है। वहीं कई कंपनियां भी इन दोनों टीमों के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मैच के इंतजार में रहती हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। यहां तक की भारत के किसी भी दूसरी टीम के मुकाबले भी। ऐसे में इस मौके को कंपनियां भी कैश करने से नहीं चूकतीं। इस मैच के टीवी या स्मार्टफोन पर आने वाले विज्ञापन के स्लॉट को खरीदने के लिए कंपनियों के बीच होड़ मची रहती है। संडे के इस मुकाबले में 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 50 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

पहले भी ज्यादा रही है कीमत

यह पहली बार नहीं है जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में विज्ञापन की कीमत इतनी ज्यादा है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच में विज्ञापन की कीमत आसमान पर थी। इसमें 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 40 लाख रुपये तक थी।

इससे पहले साल 2023 में आईसीसी वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था। इस मैच में विज्ञापन की कीमत सबसे ज्यादा रही थी। दोनों टीमों के बीच हुए इस हाई वोल्टेज मैच में 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 60 लाख रुपये तक पहुंच गई थी।

ਸਬੰਧਤ ਖ਼ਬਰਾਂ
Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad