ਪੰਜਾਬ Wed, 30 Jul 2025 06:48 PM
पंजाब के जालंधर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से तीन मरीजों की मौत के मामले में मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में सिविल अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही सामने आने पर पंजाब सरकार ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राज कुमार, एसएमओ डॉ. सुरजीत सिंह और डॉ. सोनाक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी तरह हाउस सर्जन डॉक्टर शमिंदर सिंह को नौकरी बर्खास्त किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि अगर विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर यदि दोष साबित हुआ तो निलंबित चिकित्सक अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही इनके नौकरी के सभी लाभ भी नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर तीन डॉक्टरों को जवाब के लिए तलब किया जाएगा, ताकि फाइनल रिपोर्ट में आगे की कार्रवाई की जाए। अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं थी, लेकिन बावजूद इसके ऑक्सीजन कमी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही है, जिस कारण यह कार्रवाई की गई है।