थाना सिटी मलोट प्रभारी हरप्रीत कौर निलंबित, भ्रष्टाचार के आरोपों पर एसएसपी की कार्रवाई

ਪੰਜਾਬ Thu, 20 Feb 2025 02:49 PM


थाना सिटी मलोट प्रभारी हरप्रीत कौर निलंबित, भ्रष्टाचार के आरोपों पर एसएसपी की कार्रवाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी तुषार गुप्ता ने थाना सिटी मलोट प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को निलंबित कर दिया है। सब इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को पुलिस लाइन में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं। 

सूत्रों से जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले थाना सिटी पुलिस ने मलोट में चोरी की दो कारें बरामद की थी। इस मामले में कुछ लोगों पर एफआईआर में कमजोर धाराएं लगाई गई थीं। यह मामला चर्चा में रहा। थाना प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टचार की शिकायतें भी हुईं। जिसके बाद मामले की प्राथमिक जांच के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी हरप्रीत कौर को निलंबित कर दिया है। 

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad