जालंधर में मासूम की माैत: पतंग की डोर से कटा गला, पुलिस बोली- डोर पक्की थी पर सिंथेटिक नहीं थी

ਪੰਜਾਬ Thu, 06 Feb 2025 03:31 PM


जालंधर में मासूम की माैत: पतंग की डोर से कटा गला, पुलिस बोली- डोर पक्की थी पर सिंथेटिक नहीं थी

जालंधर देहात के गोराया में दोसांझ कलां से सटे गांव कोटली खाखिया में बुधवार शाम पतंग की डोर से हुए दर्दनाक हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सात साल की हरलीन दादा संग मोटरसाइकिल के आगे बैठकर उनकी शॉप पर जा रही थी। हरलीन अपनी फैमिली की इकलौती बेटी थी। चौकी दोसांझ कलां के इंचार्ज सुखविंदर पाल ने कहा कि क्राइम सीन से मिली डोर इंडियन है न कि सिंथेटिक। पुलिस को सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी बहू जसविंदर रानी का पित्ते का ऑपरेशन हुआ है तो वे अस्पताल में है। शाम को वह अपनी पोती हरलीन और एक अन्य पोती के साथ दोसांझ कलां स्थित शॉप में जा रहे थे। हरलीन मोटरसाइकिल के आगे बैठी थी तो दूसरी पोती पीछे। वे गांव से अभी आधा किलोमीटर दूरी पर पहुंचे थे कि रास्ते में डोर की चपेट में बाइक के आगे बैठी हरलीन आ गई।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad