इंवेस्टमेंट के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, सेंट सोल्जर ग्रुप और रमाडा होटल के मालिक को बनाया निशाना

ਪੰਜਾਬ Sun, 01 Sep 2024 04:29 PM


इंवेस्टमेंट के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, सेंट सोल्जर ग्रुप और रमाडा होटल के मालिक को बनाया निशाना

जालंधर के प्रतिष्ठित सेंट सोल्जर ग्रुप और रमाडा होटल के मालिक राजन चोपड़ा से 3 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना भार्गव कैंप में राजन चोपड़ा की शिकायत पर दिल्ली के चार लोगों समेत कुल पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के मंडी हाउस क्षेत्र में स्थित छतरपुर मार्ग डीएलएफ के निवासी परमिंदर सिंह सभ्रवाल, पवनीश सभ्रवाल, गुरलीन कौर सभ्रवाल, परमीत सभ्रवाल और भार्गव कैंप निवासी उमेश साहन के रूप में हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को समन जारी कर जांच में शामिल करेगी, और सहयोग न करने पर उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad