ਪੰਜਾਬ Sun, 19 May 2024 08:19 AM
शिरोमणि अकाली दल ने आज चुनाव आयोग से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस द्वारा किसान संगठनों को दी गई धमकियों पर ध्यान देने और राज्य पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा,‘‘ हंसराज हंस ने किसान संगठनों को सरेआम धमकियां दी है और घोषणा की कि चुनाव के बाद उन्हें राज्य दमन का सामना करना पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार ने यहां तक कह दिया कि वह व्यक्तिगत रूप से उन सभी किसान नेताओं और प्रतिनिधियों की पिटाई की निगरानी करेंगें, जिन्होंने भाजपा से यह स्पष्ट करने को कहा कि वह किसानों के साथ भेदभाव क्यों कर रही है। यह भडक़ाउ भाषण दायरे से परे हैं और हंस के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।’’