सीतापुर: युवक ने की परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या, बाद में खुद को भी उड़ाया

ਰਾਸ਼ਟਰੀ Sat, 11 May 2024 09:05 AM


सीतापुर: युवक ने की परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या, बाद में खुद को भी उड़ाया

सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह पांच बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मानसिक रूप से विक्षिप्त ने परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

जानकारी के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री(65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत(6) को भी गोली मार दी। 

इसके बाद अनुराग ने खुद को भी उड़ा लिया। सभी छह लोगों लोकी मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad