ਪੰਜਾਬ Mon, 15 Apr 2024 11:40 AM
भोगपुर: (गुरप्रीत सिंह भोगल भोगपुर) लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और नेताओं के दल बदलने की खबरें रोज आ रही है इसी में शिरोमणि अकाली दल के आदमपुर से पूर्व विधायक पवन कुमार टीम ने अकाली दल को अलविदा किया है झाड़ू थाम लिया है। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मन की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। इस बात की चर्चा काफी दिन से चल रही थी कि अकाली दल का बड़ा चेहरा आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहा है जिसे जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार भी बनाया जा सकता है। जिसका पटाक्षेप आज पवन टीनू के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से हो गया। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद रविवार को जालंधर पहुंचे पवन टीनू साथियों समय सहित गुरुद्वारा सिंह सभा, माडल टाउन मे नतमस्तक हुए। पार्टी ज्वाइन करने के समय उनके साथ अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान चरणजीत सिंह चन्नी ने और भोगपुर से जसदयाल सिंह ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन टीमों को जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी बनाया जा सकता है।