ਪੰਜਾਬ Thu, 28 Mar 2024 08:57 PM
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। आज ही डॉ. गुरप्रीत कौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद अब उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को कल रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।