भाजपा का तोता मर जाएगा उडारी ...हंसराज हंस बहुत जल्द आप में शामिल हो सकते हैं।

ਪੰਜਾਬ Thu, 28 Mar 2024 08:55 PM


भाजपा का तोता मर जाएगा उडारी ...हंसराज हंस बहुत जल्द आप में शामिल हो सकते हैं।

लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं में दल-बदल का सिलसिला लगातार जारी है तथा गत दिवस ही जालंधर से आम आदमी पार्टी के दो नेताओं सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल ने जहां भाजपा का दामन थामा है। वहीं अब पंजाब की सियासत में एक और बड़ा धमाका होने की सूचना है। दरअसल सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि दिल्ली में भाजपा के सांसद रहे हंसराज हंस बहुत जल्द आप में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे सूफी गायक हंसराज हंस बहुत जल्द आप में शामिल हो सकते हैं। चर्चा तो यह भी चल रही है कि आप बहुत जल्द हंसराज हंस को पार्टी में शामिल कर जालंधर से चुनावी मैदान में उतार सकती है। 

बता दें कि हंसराज हंस इससे पहले दिल्ली में भाजपा के सांसद रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें दिल्ली की बजाय पंजाब से चुनावी मैदान में उतारने की योजना बनाई है। लेकिन अभी तक हंसराज हंस को टिकट न मिल पाने के कारण अब यह खबर सामने आ रही है कि बहुत जल्द वे पंजाब में आम आदमी पार्टी का झाड़ू पकड़ सकते हैं।  

Leave a Comment:
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ad