ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ Mon, 14 Sep 2026 11:58 AM
https://www.instagram.com/reel/DZ2cCi_NCsQ/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==
कुत्ते को टहलाने वाले अक्सर सड़कों पर या पार्क में इसलिए ही जाते हैं ताकि घर में गंदगी न हो। सड़कों पर हमें तो रहना नहीं है तो होने दो गंदी। इस सोच की वजह से भारत का हर हिस्सा गंदगी और नो सिविक सेंस वाले जोन में जा चुका है। मगर कनाडा इस ओर कदम बढ़ा रहा है। इस देश में कुत्ते की पॉटी को लेकर भी नियम हैं, जिनको लोग फॉलो करते हैं।
ये वीडियो बनाया है वो इसमें बोलते हैं जानते हो, इस लिफाफे में क्या है। सामने एक कुत्ता टहला रही महिला के हाथ में उनकी बेल्ट के साथ एक पॉलिथीन दिखता है। फिर वो कई और ऐसे लोग दिखाते हैं।
उस पॉलिथीन में कुत्ते की पॉटी होती है। वो कहते हैं इस पर 500 डॉलर करीब 35000 का जुर्माना है। ये इसे घर लेकर जाएंगे। ये नियम इंडिया में भी होना चाहिए।
लाइव दिखा भी देते हैं
फिर नवजोत उस शख्स को भी वीडियो में दिखाते हैं जो थोड़ी दूर पर पॉलिथीन में गंदगी उठा रहा होता है। वीडियो देखिए आप भी।
यहां इंसानों पर नियम नहींं
वीडियो देखने वाले तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वो लिख रहे हैं कि इंडिया में इंसानों पर नियम नहीं है, कुत्तों पर क्या लगेगा। कई यूजर ने पूछा है कुत्ते को लूज मोशन हुए तो क्या करेंगे ये लोग।