ਪੰਜਾਬ Tue, 25 Aug 2026 09:40 AM
जालंधर : जालंधर में एक और हंसता-खेलता परिवार अवैध संबंधों के कारण उजड़ गया। जंडू सिंघा में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जंडू सिंघा निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई है। मरने से पहले उक्त व्यक्ति ने एक वीडियो बनाकर अपने माता-पिता को भेजा और अपनी गर्लफ्रेंड और उसके परिवार के बारे में कई बड़े खुलासे किए। इसके साथ ही उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने हैरान करने वाले बड़े राज खोले और न्याय की गुहार लगाई। वीडियो में बोलते हुए उसने अपने माता-पिता से माफी मांगकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। माफी मांगते हुए दविंदर ने कहा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।
वीडियो और सु'साइड नोट में गर्लफ्रेंड के बारे में बड़ा खुलासा
मौत से पहले बनाए गए वीडियो में दविंदर सिंह ने कहा कि 2019 से उसकी दोस्ती जंडू सिंघा निवासी तनवीर कौर से थी, जिसकी शादी जसकरण नाम के व्यक्ति से हुई है। उसकी दो बेटियां भी हैं। खुलासा करते हुए उसने कहा कि तनवीर कौर उसे लगातार शादी करने की धमकी दे रही थी।