ਰਾਸ਼ਟਰੀ Sun, 23 Aug 2026 03:49 PM
https://www.instagram.com/reel/DcU-CMCRrIf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ== मुंबई:
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक लड़का आत्महत्या के मकसद से पहाड़ी से नीचे कूद गया. उसे बचाने की कोशिश में उसके पिता भी नीचे गिर गए. बेटे और पति को नीचे गिरता देख सदमे से मां ने भी कूदकर जान दे दी. एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया.आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे बेटे को बचाने के चक्कर में माता-पिता की भी मौत हो गई.
लड़के ने पहाड़ से कूदकर की आत्महत्या
लड़के को करीब 3 घंटे तक परिवार और गांव वालों ने बहुत समझाया लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी.आखिरकार इस संघर्ष का दुखद अंत हो गया. पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या करने वाले लड़के की उम्र 18 साल थी. देखते ही देखते परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. सुसाइड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें में एक के बाद एक तीन लोग पहाड़ी से कूदते दिखाई दे रहे हैं.
माता-पिता भी पहाड़ी से कूद गए
वहीं युवक की आत्महत्या से पहले का भी एक वीडियो सामने आया है. जिसमें कुछ लोग उसे समझते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं. लड़के ने एक दम से पहाड़ी से छलांग लगा दी. युवक ने ये कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
मरने की जिद पर अड़ा था लड़का
पूरा परिवार देवलाई का रहने वाला था. वे सभी शुक्रवार सुबह 10 बजे पहाड़ी के किनारे आकर खड़े हो गए थे. वह परिवार को आत्महत्या की धमकी देने लगा. करीब 3 घंटे तक वहां मौजूद गांव वाले और लड़के की मां उसे समझाते रहे. उन्होंने लड़के से कहा कि वह पढ़ा-लिखा है, अपने भविष्य और माता-पिता के बारे में सोचे, लेकिन लड़का सिर्फ यही कह रहा था, "नहीं-नहीं, मुझे मरना ही है."
हादसे का घटनाक्रम
• कुणाल सुबह करीब 10 बजे पहाड़ी पर चढ़ा और आत्महत्या की धमकी देने लगा।
• लगभग 3 घंटे तक पुलिस, दमकल विभाग और ग्रामीणों ने उसे समझाने की कोशिश की।
• जब पिता मुरलीधर उसे खींचने या समझाने आगे बढ़े, तो कुणाल ने छलांग लगा दी और बचाने की कोशिश में पिता का भी संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों 300 फीट नीचे गिर गए।
• अपनी आंखों के सामने पति और बेटे को गिरते देख सदमे में आई मां संगीता ने भी कुछ ही पलों बाद पहाड़ी से छलांग लगा दी।
बेजुबान वफादार कुत्ते की स्थिति
• इस पूरी त्रासदी के बाद घर सूना हो गया है और परिवार का पालतू कुत्ता घर के अंदर अकेला रह गया है।
• रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लगातार सदमे में है और अपने मालिकों का इंतजार कर रहा है।