ਪੰਜਾਬ Wed, 05 Aug 2026 05:47 AM
भोगपुर हेडलाइन-पटियाला जिले के पातड़ां में 20 वर्षीय उभरते कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव दुगाल कलां निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसका शव नरवाना रोड स्थित पातड़ां बस स्टैंड के सामने एक होटल के पीछे सुनसान जगह पर मिला। पुलिस को आशंका है कि मौत ड्रग की ओवरडोज के कारण हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि विसरा की केमिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
परिवार के अनुसार, गुरप्रीत सिंह दो दिन पहले घर से रिश्तेदारों से मिलने की बात कहकर निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव होटल के पीछे मिला।