ਪੰਜਾਬ Tue, 28 Jul 2026 06:12 PM
जालंधर: पंजाब में होने वाली 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन का विस्तार किया। वहीं दिनेश ढल्ल को हल्का इंचार्ज से हटा दिया गया।चुनाव से पहले पार्टी ने नई नियुक्तियों का एलान किया है। पार्टी ने जगरूप सिंह सेखवां को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पार्टी की ओर से जालंधर के नगर निगम मेयर विनीत धीर, जोबन रंधावा और जस्सा पट्टी को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।
आम आदमी पार्टी पंजाब ने जगरूप सिंह सेखवां को राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ-साथ जालंधर नॉर्थ, फतेहगढ़ चूड़ियां और पट्टी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियां संभालने पर पार्टी नेतृत्व की ओर से हार्दिक बधाई।